Breaking News

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस में किया बैठक।

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
 20 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सहयोगी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय प्रतिनिधिमंडल के साथ आज फ्रांस के पेरिस में विभिन्न मीटिंगों का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश में फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेश करने के बारे में चर्चा की गई।
पेरिस में प्रतिनिधिमंडल ने Innoterra AG के सीईओ पासकल फोहन से शिष्टाचार भेंट कर उत्तर प्रदेश में किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ काम करने वाले किसान कनेक्ट प्लेटफॉर्म इनोटेरा प्लेटफॉर्म की स्थापना के लिए MOUs को साइन कर सहमति व्यक्त की।
पेरिस में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ Safran Group के वाइस प्रेसिडेंट मार्टिन क्लोट्ज़ से भेंटकर उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में आमंत्रित किया।
पेरिस, फ्रांस में विमान रखरखाव, मरम्मत और overhaul space के क्षेत्र में निवेश हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के वाइस प्रेसिडेंट मिशेल पास्कोफ से एक दूसरे को सहयोग करने की सहमति व्यक्त की गई।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत और फ्रांस के मध्य हर दृष्टिकोण से संबंध बहुत अच्छे है ।उन्होंने कंपनियों को पूर्ण रूप से सहयोग का वादा किया। उन्होंने फार्म ऑटोमोबाइल रक्षा क्षेत्र, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, आर्गेनिक, टैक्सटाइल ,फूडप्रोसेसिंग इत्यादि के क्षेत्र में कंपनियों के साथ वार्ता कर उत्तर प्रदेश में इन्वेस्ट करने का आमंत्रण दिया।
आगे कहा कि 10-12 फरवरी 2023 को लखनऊ में निर्धारित, उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। हमारे देश को 5 ट्रिलियन US डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य को 1 ट्रिलियन US डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Check Also

CMS : 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ 3 नवंबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES