वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
रामपुर 29 नवंबर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे। रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था। लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ। अब गुंडें या तो जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड चुके हैं। उन्होंने रामपुर के वायलिन उद्योग को भी दुनिया के आसमान में चमकाने की बात कही।
श्री पाठक मंगलवार को रामपुर में अयोजित मतदाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील की। श्री पाठक ने कहा कि सपा ने रामपुर को अराजकता का अड्डा बना दिया था और गुंडागर्दी के जरिए रामपुर को बर्बाद कर दिया था। भाजपा रामपुर को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाना चाहती है। 2012 से 2017 के बीच सपाईयों का यह नारा कि “खाली प्लाट हमारा” बहुत प्रचलित था। स्थिति यह थी कि सपा की गाडी में जितना बडा झंडा होता था, उस गाडी में उतना बडा गुंडा होता था। लेकिन, उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रामपुर में कानून का राज स्थापित हुआ।
श्री पाठक ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होता था। क्योंकि, रामपुर के बूथों से लेकर थाने तक सपा के गुंडों का कब्जा होता था। सपा के गुंडे पुलिस की वर्दी फाड देते थे।
