Breaking News

नेताजी के आशीर्वाद से आजमगढ़ और रामपुर में जीते, अब मैनपुरी की बारी है : योगी आदित्यनाथ

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
मैनपुरी 28 नवंबर। महात्मा विदुर, महर्षि श्रृंगी और महर्षि वेदव्यास की तपोभूमि मैनपुरी नया इतिहास लिखने जा रही है। पहले जब युवाओं के लिए नौकरी निकलती थी तब वसूली के लिए चाचा अलग और भतीजे अलग निकल पड़ते थे। शोषण होता था युवाओं का और बदनाम होता था इटावा और मैनपुरी। अब मैनपुरी के लोग एक परिवार की विरासत से निकलकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की परंपरा का पालन करने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत का इतिहास बनाने वाले हैं।
नेताजी ने कह दिया था अब भाजपा ही आएगी :
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को करहल के नरसिंह यादव इंटर कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने मैनपुरी की धरती से मुलायम सिंह यादव को नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 2014 में ही संसद में कह दिया था कि अब भाजपा ही आएगी। नेताजी के आशीर्वाद का परिणाम था कि हमने आजमगढ़ और रामपुर में सपा के परंपरागत सीटों को ध्वस्त करते हुए भारी बहुमत से जीत हासिल की और अब मैनपुरी भी हम जीतने जा रहे हैं।
अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्हें अपने मित्रमंडली से फुर्सत मिले तब तो वो जनता के बीच आएं। वह केवल मैनपुरी की जनता की भावनाओं को बहकाने आते हैं।
अयोध्या जैसा ही होगा मैनपुरी का विकास :
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या के विकास के लिए आज 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। विकास की ऐसी ही प्रक्रिया आपके क्षेत्र में भी आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे लोगों को चुनना होगा, अवसरवादियों को नहीं।

Check Also

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES