Breaking News

कार्यकर्ताओं के दशकों के परिश्रम से पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है : भूपेंद्र सिंह चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
जौनपुर 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिला भाजपा कार्यालय जौनपुर में नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति के साथ शुक्रवार को संगठनात्मक बैठक की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दशकों के परिश्रम से पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी और जनता विजय का आशीर्वाद देगी। भूपेंद्र सिंह ने कहा 2024 के चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत के संकल्प के साथ चुनाव लडे़गी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सपा में परिवार के अलावा कुछ नहीं है। सपा की सोच बेटा, बहू, भतीजे या अन्य परिजन तक ही सीमित है। जबकि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद पर पहुंच सकता है।

Check Also

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES