Breaking News

मुख्यमंत्री ने झारखण्ड स्थापना दिवस पर राज्य वासियों को दिए कई तोहफे

धनञ्जय
जमशेदपुर 16 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य और राज्य वासियों की उन्नति, खुशहाली और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की सौगात दी।
मिली ये सौगातें :
● 7309. 58 करोड़ रुपए की लागत से कुल 369 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। इसमें 5433.24 करोड़ रुपए की लागत से 147 योजनाओं की आधारशिला और 1876.34 करोड़ रुपए की लागत से 222 योजनाओं का उद्घाटन हुआ।
नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण :
● झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित ६०९ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
● राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में 13,90,164 लाभुकों के बीच 1247.39 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
●झारखंड विद्युत वाहन नीति-2022 के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाना है।
●झारखंड इथेऩॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में जैव ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इस नीति में वर्ष 2025 तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का प्रयोग को बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। जैव ईंधन का निर्माण गन्ना जैसे कृषि उत्पादों से किया जाता है।
●झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022 का मकसद राज्य को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। इससे राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
इन नई योजनाओं का हुआ शुभारंभ :
● गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
● एकलव्य प्रशिक्षण योजना :
● मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना :
● मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना :
● मुख्यमंत्री सारथी योजना :

Check Also

तीर्थाटन और पर्यटन के अन्तर को ध्यान में रखकर तीर्थ यात्रा करें : शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

– तेल-कलश यात्रा 25 अप्रैल को – बदरीनाथ मंदिर के कपाट 12 मई को प्रातः …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES