Breaking News

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए लोककल्याणकारी कार्यों के बल पर भाजपा आगामी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।
    प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की पूंजी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बडा़ राजनैतिक दल है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जीत के संकल्प के साथ पार्टी की योजनानुसार निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में जीत का संकल्प लेकर चुनाव की योजना रचना बनाकर कार्य करना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज सोमवार को सहारनपुर में आयोजित सहारनपुर जिला/सहारनपुर महानगर एवं शामली की संयुक्त जिला-बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Check Also

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES