Breaking News

श्री गुरु नानक देव जी ने अपने धार्मिक उपदेशों के माध्यम से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री

वेब वार्ता न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 08 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जगद्गुरु श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश उत्सव है। देश व दुनिया में जहां कहीं भी भारतवंशी निवास कर रहे हैं, वे श्रद्धा व विश्वास के साथ इस आयोजन से जुड़े हुए हैं, श्री गुरु नानक देव जी ने अपने धार्मिक उपदेशों के माध्यम से मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री आज डी0ए0वी0 कॉलेज में आयोजित साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को सरोपा व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
     मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं का एक गौरवशाली इतिहास है तथा देश व धर्म के लिए आत्मबलिदान की एक अच्छी परम्परा भी है। यह हमें प्रेरणा प्रदान करती है तथा समाज को इससे नई ऊर्जा प्राप्त होती है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, राजेश्वर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं गृह संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा, उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविन्दर सिंह सहित सिख समुदाय से जुड़े अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES