Breaking News

‘‘कुछ दिन तो गुजारों उत्तर प्रदेश में’’ – बृजलाल खाबरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 2 नवम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कानपुर दौरे पर जिला/शहर अध्यक्ष मानेश चन्द्र दीक्षित ने कार्यकर्ताओं सहित जाजमऊ पुल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात नगर निकाय चुनाव से संबंधित संगठनात्मक चर्चा हेतु एक बैठक को संबोधित किया करते हुए श्री खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाहर के राज्यों में जाकर झूठ परोस रहे हैं। उत्तर प्रदेश की दुर्दशा पर क्यों नहीं मुख्यमंत्री बात करते? उत्तर प्रदेश डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की चपेट में है मगर अस्पतालों में मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री बाहर के राज्यों में जाकर रामराज की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश मॉडल लागू करने की बात करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश इस समय भारत के पिछड़े राज्यों में नंबर वन है। श्री खाबरी ने आगे कहा कि ‘‘कुछ दिन तो गुजारों उत्तर प्रदेश में’’।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES