Breaking News

पत्नी लगा रही थी फांसी, पति बना रहा था वीडिओ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर 26 अक्टूबर। एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब महिला फंदा गले में डाल रही थी, तब पति उसी कमरे में था। वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पति ने इस वीडियो को पत्नी के घर वालों को भेज दिया। वीडियो देखकर महिला के परिजन दौड़ते-भागते घर पहुंचे। वहां वो बेड पर बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    घटना 25 अक्टूबर की रात यानी दिपावाली के अगले दिन की है। कानपुर में नौबस्ता के गुलमोहर विहार में संजीव गुप्ता पत्नी शोभिता के साथ रहते थे। पति की मौजूदगी में ही शोभिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में ससुर सुशील गुप्ता, सास, जेठ शिवम व जेठानी भी रहते हैं। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
पिता राजकिशोर गुप्ता ने बताया, “18 फरवरी 2017 को शोभिता की शादी संजीव गुप्ता से की थी। संजीव की सागर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे। 25 अक्टूबर को इतना परेशान किया कि उसने जान दे दी।” पिता ने कहा, “दुखद यह है कि जब मेरी बेटी फांसी लगा रही थी, तब दामाद संजीव वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने वीडियो भेज दिया। करीब सवा घंटे बाद हम लोग वहां पहुंचे तो बेटी बेड पर पड़ थी। उसका शरीर ठंडा हो चुका था। हम उसे हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।” पति ने पुलिस को बताया कि उसे लग रहा था कि वह पत्नी फांसी लगाने की धमकी या फिर नाटक कर रही है। हालांकि, कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। उसकी हरकतें दिखाने के लिए यह वीडियो बनाया था।
शोभिता के परिवार वालों ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें न्याय और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने सुसाइड किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कमरे की फॉरेंसिक जांच कराई गई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES