Breaking News

विस अध्यक्ष सतीेश महाना ने धनतेरस व दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 22 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीेश महाना ने धनतेरस व दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। हमारे सभी व्रत-त्योहार या पर्व, कहीं न कहीं पौराणिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं और उनका वैज्ञानिक पक्ष भी नकारा नहीं जा सकता। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
श्री महाना जी ने दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

Check Also

विधानसभा मे आशा वर्कर्स के मानदेय तय करने की मांग – डॉ.आर.के.वर्मा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ/प्रतापगढ़ । विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने बजट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES