वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 दिसंबर। इसी का नाम ज़िन्दगी संस्था द्वारा रविवार 9 अक्टूबर को हज़रतगंज स्थित रायल कैफे में करवाचौथ सैलेबरेसन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष कविता शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग लिया, सभी महिलायें सोलह ऋंगार करके दुल्हन की तरह सजधज कर आयी, कार्यक्रम में करवा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका निर्णय तीन चरणों में किया गया। प्रथम चरण लुकस सेकेंड टैलेंट और थर्ड में सवाल जवाब प्रतियोगिता के आधार पर करवा क्वीन का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही ढेर सारे गेम्स और करवा से संबंधित सवाल पूछे गए सभी महिलाओं को मनमोहक उपहार देकर विदा किया गया।
कार्यक्रम में शालिनी सैल निर्णायक के रूप में उपस्थित रही साथ ही रिधि तिवारी (डांस माम डांस और डांस इंडिया डांस) की फाइंलिसट सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रही ।
कार्यक्रम में महिलाओं को बेस्ट मेहंदी, चूडी, डैरेस, सोलह ऋंगार, नेलस, हैयरसटाइल, गैलमरस क्वीन आदि के लिए टाइटल भी दिये गए। कार्यक्रम का कार्यभार कविता शुक्ला, सचिन शुक्ला, अनिता शर्मा, दिव्या शुक्ला, अमरीश कौर, पुष्पा मिस्रा, दिपति आहूजा, कोमल शर्मा साथ ही संस्था के सभी सदस्यों ने मिल-जुलकर सँभाला। कार्यक्रम में करवा क्वीन प्रतियोगिता की स्वेता सिंह विनर, रनरअप रेनू बुन्देला, फस्ट रनरअप साधवी त्रिपाठी, प्रिंसेज विनर दिव्या शुक्ला रही।
