Breaking News

विस अध्यक्ष महाना ने राष्ट्रपिता व स्व0 शास्त्री को नमन किया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुये नमन किया है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी आज भी विश्व में उन लाखों-करोड़ों लोगों के लिए आशा की एक किरण हैं जो समानता, सम्मान, समावेश और सशक्तीकरण से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। विरले ही लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने मानव समाज पर इनके जैसा गहरा प्रभाव छोड़ा हो। महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था। बापू एवं शास्त्री जी का समानता और समावेशी विकास का सिद्धांत आखिरी पायदान पर रह रहे लाखों लोगों के लिए समृद्धि के एक नए युग का सूत्रपात कर सकता है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा लखनऊ 11 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES