Breaking News

बदलेंगे अपनी आदत, तभी बनेगा स्वच्छ भारत : अनुराग सिंह ठाकुर

देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने कि जिम्मेदारी सिर्फ युवाओं कि नहीं, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी की भी – अनुराग सिंह ठाकुर
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज 1 अक्टूबर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से स्वच्छ भारत – 2022 की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष भी 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज से ही की गई थी और इस वर्ष भी यहीं से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष निर्धारित किये गये लक्ष्य को पार कर लिया गया। वह लक्ष्य 75 लाख किलो वजन सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा बीनने का था, इससे अधिक कचरा एकत्रित किया गया और यह रिकार्ड टूट गया। श्री ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष 100 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को एक माह में ही प्राप्त कर लिया जाएगा।
श्री ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगाँठ पर अमृतकाल की ओर देश के तेजी से बढते कदम पर पूरा देश समेकित प्रयास से अगले एक महीने में 100 लाख किलो कूड़ा इकठ्ठा कर उसका निस्तारण करेगा। उन्होंने कहा देश को प्लास्टिक मुक्त करने की जिम्मेदारी सिर्फ युवाओं की ही नहीं है बल्कि इसमें सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, बेटा- बेटी सभी को साथ मिलकर कार्य करना है।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री के 5 संकल्पों को सभी लोगों को साथ मिलकर पूरा करने का आव्हान किया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि काशी में काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कर नए भारत का निर्माण हो रहा है।
श्री ठाकुर ने कहा कि अगर किसी कार्य की शुरूआत स्वयं से की जाए तो वह आगे सफल होता है। इसलिए स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करें, स्वयं बदलेंगे तो देश बदलेगा और दुनिया बदलेगी। इस अवसर पर उन्होंने एक स्वयं सेवक बालिका के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज मे संगम तट पर पहुंच कर नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना और बड़ी संख्या मे लोगों के साथ प्लास्टिक का कचरा बीनने का कार्य किया।

Check Also

मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES