Breaking News

ग्रा0वि0विभाग ने 12 करोड़ पौधे रोपित किये, उपमुख्यमंत्री ने उन्हें जीवित रखने के निर्देश दिए

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 10 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा इस वर्ष 12करोड़ 32लाख पौधे रोपित करते हुए 54.17लाख मानव दिवसों कि सृजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लगाते गए पौधों को शत प्रतिशत जीवित बनाते रखने के हर सम्भव उपाय किए जांय। श्री मौर्य ने कहा कि पौधों को लगाते जाने कहीं ज्यादा जरूरी उन्हे जीवित बचाते रखना है ।
ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश में पर्यावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2022-23 के तहत 35 करोड़ वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा (मनरेगा) योजनान्तर्गत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के कुशल निर्देशन में अभियान चलाकर 12करोड़ 32लाख पौधो का रोपण किया गया।

Check Also

डा० आंबेडकर की भावना के अनुरूप समता मूलक समाज की स्थापना के लिए सरकार कार्य कर ही हैं: मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES