Breaking News

गणेश उत्सव में तीसरे दिन भी भक्ति रस मे डूबे श्रोतागण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 2 सितंबर। आसभैरो, अग्रवाल भवन के सभागार मे स्थापित मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा कीप्रति मूर्ति श्री गणेश उत्सव मे तीसरे दिन समिति अध्यक्ष सुहाष पाटिल व टीम नीलकंठ तिवारी (शहर दक्षिणी विधायक) राजेश कुमार (एस एस पी) अजीत सिंह यादव, चंद्रजीत यादव ने महाआरती कर श्री गणेश जी से सभी के लिए सुख शांति की कामना की। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक सन्तोष पाटिल कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने किया।
श्री गणेश उत्सव समारोह मे तीसरे दिन सांयकाल भक्तिरस जागरण मे श्रोतागण खूब झूमे, ताली बजाकर गायको का उत्साह बर्धन किया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत हुआ ! मेहदी प्रतियोगिता में चांदनी विश्वकर्मा (प्रथम), साक्षी यादव (व्दितीय), दिव्या सोनी (तृतीय), आरती केशरी (विशेष पुरस्कार) को प्रमाण पत्र, शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
समारोह मे मुख्य रूप से माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, ताना जी पाटिल, हणमंत राव मोरे, डॉ कैलाश सिंह विकास सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे। संचालन चक्रवर्ती विजय नावड, स्वागत सुहास पाटिल व धन्यवाद प्रकाश अन्ना मोरे ने की।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES