Breaking News

डीडी लखनऊ ने की धारावाहिक ‘स्वराज-भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ की स्क्रीनिंग

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 अगस्त। दूरदर्शन ने 550 से भी अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्‍य साहस की गाथाओं को पुन: जीवंत करने और गुमनाम नायकों से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का अत्‍यंत सराहनीय कार्य किया है। 75 एपिसोड का यह कार्यक्रम 14 अगस्त से हर रविवार, रात 9 से 10 बजे दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित होगा। इसी क्रम में दूरदर्शन लखनऊ में केंद्राध्यक्ष अनुपम स्वरूप, Jt. Dir. (समाचार) श्रीमती गार्गी मलिक और कार्यक्रम प्रमुख रमा अरुण त्रिवेदी, एम एस यादव, (Dy. Dir., PIB) एवं दूरदर्शन और PIB के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष इस कार्यक्रम की स्क्रीनिंग की गई।
केंद्राध्यक्ष अनुपम स्वरूप ने बताया कि ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ कार्यक्रम को गहन शोध के उपरांत तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य ‘स्वराज’ के अद्भुत विचार के पीछे के मूल विजन की फिर से कल्पना करना और उस विचार को वास्तविकता में ढालने वाले समस्‍त नायकों की गाथाओं को प्रस्‍तुत करना है। यह धारावाहिक अतीत के इन समस्‍त वीरों पर हमारे गर्व की अभिव्यक्ति है। 1498 में वास्को-डी-गामा के भारत आने से शुरू होकर ये सीरियल इस धरती के वीरों की समृद्ध गाथा प्रस्तुत करेगा। इन गाथाओं को जीवंत करने के लिए देश के सभी कोनों से जानकारियां और दस्तावेज एकत्र किए गए हैं। आजादी की यह गौरव गाथा केवल अंग्रेज़ों के अन्याय के खिलाफ़ बुलंद हुईं आवाज़ों को बयां नहीं करती बल्कि फ्रांसीसी, डच और पुर्तगाली उपनिवेशवादियों ने भी सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत में जो अन्यायपूर्ण व्यवहार किया और जिन नायकों ने उनके खिलाफ़ विद्रोह किया वे अनकही कहानियां भी दर्शकों तक पहुंचाईं जाएंगी। मूल रूप से हिन्दी भाषा में निर्मित इस कार्यक्रम को अंग्रेजी के साथ नौ क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया जा रहा है। ये धारावाहिक तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली और असमिया क्षेत्रीय भाषाओं में 20 अगस्त से प्रसारित होगा। सप्ताह के दौरान एपिसोडों का पुन: प्रसारण भी किया जाएगा। इस सीरियल को 20 अगस्त से हर शनिवार दिन में 11 बजे से आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों द्वारा भी प्रसारित किया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा और प्रसार भारती के CEO मयंक अग्रवाल की उपस्थिति में धारावाहिक ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ का शुभारंभ किया था।

Check Also

दीपोत्सव 2023 : योगी के नेतृत्व में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित हो बना गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा अयोध्या 11 नवम्बर। दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES