Breaking News

हुनरमन्द सखियां बना रही तिरंगा राखियां

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 09 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को लगातार दिये जा रहे प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन के बहुत ही सार्थक, सकारात्मक व सराहनीय परिणाम निखर कर आ रहे हैं।
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर स्वतन्त्रता सप्ताह व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल व सार्थक बनाने की दिशा मे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ तिरंगे झण्डे बनाने व वितरित करने का अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है, वहीं रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्वयं सहायता समूहों की हुनरमंद सखियों द्वारा तिरंगा राखी, तिरंगा ब्रेसलेट, तिरंगा बैज आदि भी बनाये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा इस प्रकार की सामग्री को बनाकर जहां अपने स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त कर महिला सशक्तीकरण के सरकार के सार्थक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की जा रही है, वहीं नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जगाया जा रहा है।
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों में राखी निर्माण का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें सघन रूप से जनपद देवरिया, सोनभद्र ,बाराबंकी सुल्तानपुर, कानपुर देहात, गोंडा ,अलीगढ़, बागपत, प्रयागराज ,लखनऊ ,गाजियाबाद ,मुरादाबाद, बरेली औरैया ,व अंबेडकर नगर आदि में लगभग 4000 समूह सदस्यों द्वारा लाखों राखियों का निर्माण किया जा रहा है।

Check Also

विधानसभा मे आशा वर्कर्स के मानदेय तय करने की मांग – डॉ.आर.के.वर्मा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ/प्रतापगढ़ । विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने बजट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES