Breaking News

भाजपा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 08 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 9 अगस्त (क्रांति दिवस) से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी प्रदेश हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्य करेगी।
प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने बताया कि स्वतंत्रता के 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है। पार्टी 9 व 10 अगस्त को प्रदेश के सभी 1918 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मलित होंगे।

Check Also

डा० आंबेडकर की भावना के अनुरूप समता मूलक समाज की स्थापना के लिए सरकार कार्य कर ही हैं: मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES