Breaking News

लूट के सोने-चॉदी के आभूषण बरामद, 05 शातिर गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
फिरोजाबाद/ दिनांक 02.08.2022 को थाना नगला सिंघी व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से लूट के सोने-चॉदी के आभूषण, लूट का लाइसेन्सी पिस्टल, 03 जीवित, 02 खोखा कारतूस, 04 अवैध तमंचा 315 बोर, 13 जीवित कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त श्याम उर्फ रामऔतार के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, मध्य प्रदेश, राजस्थान प्रान्त के विभिन्न थानो पर लूट, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट आदि के 10 अभियोग, अभियुक्त दिनेश उर्फ छोटा के विरूद्ध जनपद फिरोजाबाद, आगरा में लूट, डकैती के कई अभियोग पंजीकृत है। दिनॉकः 05.06.2022 को थाना नगला सिंघी क्षेत्रार्न्तगत अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना नगला सिंघी पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सोने-चाँदी के आभूषण, लाइसेन्सी पिस्टल उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1-श्याम उर्फ रामऔतार निवासी महुरी थाना मनिया जनपद धौलपुर, राजस्थान।
2-दिनेश उर्फ छोटा निवासी बदरपुरा थाना बागचीनी जनपद मुरैना, म0प्र0।
3-विष्णु निवासी शंकरपुरा थाना कोकारी जनपद धौलपुर, राजस्थान।
4-शिवा निवासी डांगरपुर थाना सदर जनपद धौलपुर, राजस्थान।
5-अमरचन्द्र निवासी रामगढ थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES