Breaking News

राज्य मंत्री धर्मवीर के जन्मदिन पर होमगार्ड मुख्यालय प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 जुलाई। राजधानी स्थित होमगार्ड मुख्यालय में उ०प्र सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड विभाग धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन के अवसर पर होमगार्ड मुख्यालय प्रांगण में होमगार्ड विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया व मंत्री धर्मवीर प्रजापति की दीर्घा आयु की कामना की गई।
      डी.आई.जी होम गार्ड मुख्यालय रणजीत सिंह ने बताया कि एक वृक्ष दस पुत्रो के समान है, आज के समय मे पर्यवरण के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना होगा, जिससे कि पर्यावरण संकट से समय रहते निपटा जा सके। कारागार एवं होमगार्ड विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में अंकित राठौर, SO टू सी.जी विजय कुमार मिश्र, एस.एस.ओ आरके आजाद, J.S.O अवनीश कुमार सिंह, प्रभारी कंट्रोल रूम पी.वी सिंह चौहान, B.O अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी स्टोर कृपाल सिंह, नंद किशोर पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES