वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 जून। नितिन चौधरी, चुनाव अधिकारी, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ लखनऊ ने बताया कि आज दिनांक 25/06/2022 दिन शनिवार को विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उ०प्र० के महामंत्री के निर्देशानुसार लखनऊ जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ है। कुछ पदों पर ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। जिसके परिणाम में बृजेश कुमार अध्यक्ष एवं सुनील कुमार प्रजापति मंत्री चुने गए है।
कार्यकारिणी में संरक्षक: मुकेश यादव राजाजीपुरम, अध्यक्ष: बृजेश कुमार मुंशी पुलिया, उपाध्यक्ष गण गौरव कुमार इटौंजा, मनीष कुमार फैजुल्लागंज, अजय कुमार बिजनौर, उपाध्यक्ष प्रमोद यादव विभूति खण्ड, मंत्री सुनील कुमार प्रजापति भीखमपुर, संयुक्त मंत्री आलोक मौर्या इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रचार मंत्री मनोज कुमार जे एम टी, कोषाध्यक्ष रजनीश वर्मा शिवपुरी, संगठन मंत्री मनोज तिवारी महानगर, पंकज मिश्रा अमेठी, दीप चंद्र ओ सी आर, अनिल कुमार रेजीडेंसी, कार्यालय मंत्री अमित पांडेय लौलाई चुने गए।
Check Also
जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी
– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …