Breaking News

VTKES का चुनाव सम्पन्न, विभांशु अध्यक्ष तो अनिल महामंत्री निर्वाचित

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 11 जून। मुख्य चुनाव अधिकारी राम प्रताप व उपचुनाव अधिकारी संतोष यादव की देखरेख में विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ (VTKES) की केन्द्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष के रूप में विभांशु कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
बताते चलें कि आज गोमती नगर लखनऊ सिल्वर 7 होटल में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष कमल कश्यप, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद्र एवं संरक्षक अशोक कुमार की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष सहित 20 सदस्यों की टीम गठित हुई है। अध्यक्ष के रूप में सुधांशु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुमार सहगल, हृदय परमार, विजय भारती, राम नयन यादव, महामंत्री अनिल कुमार राठौर, संगठन मंत्री सुधीर कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सौरभ कुमार, शिव कुमार यादव, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार यादव, प्रचार सचिव इंदल कुमार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कार्यालय मंत्री शेख तौफीक और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अवतार सिंह, संदीप कुमार, राजेश्वर राज, कपिल वर्मा लखनऊ, अतुल कुमार लखनऊ, प्रदीप कुमार लखनऊ निर्वाचित हुए।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES