वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 6 जून। हज-2022 हेतु लखनऊ की प्रथम उड़ान सं० एस०वी० 5747 के हज यात्रियों की बसों को मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ से राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी, अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति मोहसिन रजा एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सूफियान निज़ामी एवं मौलाना मुश्ताक साहब द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रथम उड़ान अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः05 पर रवाना हुई, जिससे 282 हज़ यात्री गये। इसमें 148 पुरुष एवं 134 महिलाएं सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस०पी० तिवारी ने बताया कि प्रथम उड़ान सं० एस०वी0 5747 अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः05 पर रवाना हुई, जिससे 282 हज़ यात्री गये। द्वितीय उड़ान जो सऊदी एयरलाइंस की शिड्यूल उड़ान थी, एस०वी० 891 अपने निर्धारित समय 11ः05 बजे 79 हज यात्रियों के साथ रवाना हुई।
