वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 जून। उ0प्र0 विधानसभा अध्यक्ष, सतीश महाना ने आज अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेस वार्ता के दौरान सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 06 महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में 08 उपवेशन हुए। सदन की कार्यवाही 55 घण्टे 57 मिनट चली। और इस दौरान सदन बाधित नहीं हुआ। इस दौरान 3 अल्पसूचित प्रश्न, 439 तारांकित और 1524 अतारांकित प्रश्न प्राप्त हुए।
इसी प्रकार नियम-301 के अन्तर्गत 489 सूचनायें प्राप्त हुई, जिनमें से 248 सूचनायें स्वीकार की गईं। नियम-51 के अन्तर्गत 753 सूचनायें प्राप्त हुई, जिनमें से 330 सूचनायें स्वीकार की गईं एवं 301 सूचनाओं के सन्दर्भ में शासन का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यस्थगन के नियम-56 के अन्तर्गत भी 36 सूचनायें प्राप्त हुईं, जिनमें से 03 सूचनायें ग्राह्य की गईं एवं अन्य पर ध्यान आकर्षण किया गया। बजट पर सत्ता पक्ष के कुल 76 एवं प्रतिपक्ष से 49 सदस्यों ने एवं राज्यपाल अभिभाषण पर सत्ता पक्ष के कुल 68 एवं प्रतिपक्ष से 50 सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये। बजट भाषण पर सत्ता पक्ष की ओर से कुल 07 घंटा 41 मिनट एवं विपक्ष की ओर से कुल 06 घंटा 07 मिनट चर्चा की गई। 243 सदस्यों द्वारा सदन को सम्बोधित किया गया, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है।
विस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी सदस्यों ने ई-विधान के माध्यम से ही विधान सभा में अपनी कार्यवाही सम्पादित की।
इस बार सदन में व्यवधान भी लगभग नगण्य रहा।
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सदन में सदस्यों का जन्मदिन पर उनको बधाई दी गयी।
आने वाले समय में विधान सभा के गाइडेड टूर कराये जायेंगे एवं विधान सभा को जनता के लिए खोला जाएगा। जनमानस को यह बताया जाएगा कि विधान सभा में समितियाँ किस प्रकार चलती हैं एवं समितियों का संचालन किस प्रकार होता है। विधान सभा की इस ऐतिहासिक इमारत में सभी को महत्वपूर्ण स्थानों पर ले जाया जाएगा। अठारहवीं विधान सभा के सत्र में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी सत्र के दौरान बुलाया गया। उसके पश्चात् उनको सदन के अन्दर कार्यवाही देखने हेतु बैठाया गया। यह एक नई परम्परा है।
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि विधान सभा के पुस्तकालय को ई-पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
पिछले कई वर्षों के पश्चात्
