Breaking News

बड़े मंगल पर विश्व संवाद केन्द्र में DyCM बृजेश पाठक व स्वतंत्र देव ने किया प्रसाद वितरण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 मई। विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व विश्व संवाद केन्द्र स्थित राम जानकी मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भण्डारा का शुभारम्भ सामाजिक समरसता विभाग के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक दिलीप कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रान्तीय संयोजक राजकिशोर, विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख जागेश्वर उपस्थित रहे।
      प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद और पूर्वी मंत्री स्वाति सिंह ने पहुंचकर भण्डारे में प्रसाद वितरण किया। वहीं संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेश्वर द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र ​श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी अभय प्रताप सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे, विद्यार्थी परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव और महिला मोर्चा की रेशू भाटिया उपस्थित रहीं।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES