Breaking News

प्रत्यक्ष रूप से व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं : संजय गुप्ता

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 मई। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में “बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संगठन ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जा रहे बजट का सजीव प्रसारण देखा तथा बजट पर चर्चा की।
बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रदेश सरकार बजट में व्यापारियों को भूल गई जबकि व्यापारियों ने सरकार के राजस्व की वृद्धि करने में अहम भूमिका निभाई तथा जीएसटी कलेक्शन में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया जिसके परिणाम स्वरूप जीएसटी कलेक्शन ऐतिहासिक रूप से बढा है। संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों को वित्त मंत्री द्वारा “ई-कॉमर्स पॉलिसी” की घोषणा तथा “व्यापारी स्वास्थ्य बीमा योजना” की उम्मीद थी तथा प्रदेश के महानगरों की प्रमुख बाजारों में “सीसीटीवी कैमरा योजना” की भी उम्मीद थी, क्योंकि मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की थी।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहां वित्त मंत्री द्वारा महिला सुरक्षा, चिकित्सा, सड़क, एयरपोर्ट आदि क्षेत्रों में बेहतर प्रयास किया गया है जिसके कारण अप्रत्यक्ष रूप से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने कहा ओडीओपी योजना को बढ़ावा देने से व्यापारियों को लाभ होगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा वित्त मंत्री द्वारा सेफ सिटी परियोजना तथा बुनकरों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य है।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, अविनाश त्रिपाठी, अनिरुद्ध निगम, उमेश संवाल, मसीह उज़ ज़मा गांधी, मोहम्मद रिजवान, के के शर्मा, कमल अग्रवाल, राजेश सक्सेना, सौरभ अरोरा, राजाराम रावत, प्रवीण मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी

– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES