Breaking News

चोरी के 12 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण व साढ़े चार लाख नगद बरामद, 10 गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
रायबरेली 25 मई। दिनांक 25.05.2022 को थाना बछरावां व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कसरावाँ मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओ का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी के माल बिक्री के 04 लाख 31 हजार रूपये नगद, चोरी के लगभग 12 लाख रूपये कीमत के 180 ग्राम सोना व 07 किलो 500 ग्राम चाँदी के आभूषण, चोरी के 10 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो आस-पास के जनपदो में घूम-घूम कर घरेलू सामान बेचने के बहाने मकान/दुकान की रैकी कर, योजनाबद्ध तरीके से रात में चोरी की घटनाएं कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण जनपद रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, सुलतानपुर में पंजीकृत चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है।
इस सम्बन्ध में थाना बछरावां पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-जिगर निवासी पिरलीपुर फुलवाडी थाना चुनार जनपद मिरजापुर।
2-प्रेम निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार।
3-इन्दर निवासी बक्सर बस स्टैण्ड नगर थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार।
4-वीरन निवासी बिहिया थाना राजाबाजार जनपद भोजपुर बिहार।
5-शेखर निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार।
6-देवनन्दन निवासी काण्डाडीह टोला थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास सासाराम बिहार।
7-अभियुक्ता।
8-गुलाब निवासी प्रकाश नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली।
9-दिनेश निवासी बन्दरामऊ थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली।
10-हीरालाल निवासी दुर्गापुर रोड थाना कोतवाली जनपद अमेठी।

Check Also

जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान

– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES