वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 मई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तथागत बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया गया।भगवान बुद्ध को नमन करते हुये, श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्श जन-जन को सत्य, शान्ति व अहिंसा के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान बुद्ध ने सत्य, शान्ति व अहिंसा की स्थापना कर अध्यात्म के प्रकाश को सम्पूर्ण विश्व में फ़ैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा था, स्वयं पर विजय प्राप्त करना, दूसरों पर विजय प्राप्त करने से बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा था कि आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना कि आपके असुरक्षित विचार।
श्री मौर्य कहा कि तथागत बुद्ध का जीवन दर्शन, उनके विचार आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों का न केवल अनुसरण करना चाहिए बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए।
श्री मौर्य ने तथागत भगवान महात्मा बुद्ध के जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण दिवस अर्थात त्रिविध पावन पर्व बुद्ध पूर्णिमा की समस्त देशवासियों एवं विश्व के समस्त प्राणियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए! हम सब त्रिसरण, पंचशील और सम्यक समाधि धारण कर प्रज्ञा की ओर चलें।
Check Also
जागरूकता और सतर्कता ही साइबर क्राइम से बचाब : डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी
– आवश्यक हो तो सहायतार्थ 9838503310 पर सम्पर्क करें वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार …