वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
पटना 9 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (बापू सभागार) में प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी व अनेक गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति में महान सम्राट अशोक जयंती समारोह में सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर श्री मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब के आशीर्वाद से अपने पुरखों की धरती पर आकर अपने आपको धन्य मान रहा हूं।
अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले सम्राट अशोक के शासन की सबसे बड़ी बात जन कल्याणकारी योजनाएं एवं न्याय व्यवस्था थी इसमें कोई भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होता था जिस की गौरव गाथा विश्वविख्यात है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पटना में बिहार के राज्यपाल फागू सिंह चौहान से आत्मीय भेंट कर लोक कल्याण से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
