वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
सहारनपुर/ दिनांक 30.03.2022 को थाना नकुड़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम रणदेई के रास्ते नकुड़ सहारनपुर रोड से अभियुक्त कलीम उर्फ बंटी निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे/निशादेही से चोरी की भारी मात्रा में सोने व चॉदी के आभूषण बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि थाना नकुड़ क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0-99/2022 धारा 457/380/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सोने व चॉदी के आभूषण उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना नकुड़ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Check Also
जगद्गुरु शंकराचार्य ने किया त्रिवेणी संगम में मौन स्नान
– शंकराचार्य ने दोहराया रामा गौ माता को राष्ट्र माता बनाने का संकल्प वेब वार्ता …