Breaking News

ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित बच्ची का मुफ्त इलाज करवाया

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 27 मार्च। ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन अपने सामाजिक कार्यों में जैसे गरीब बच्चों के मुफ्त इलाज करवाने में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
      संस्था की अध्यक्ष सपना उपाध्याय ने बताया कि बस्ती जनपद की एक 18 साल की बच्ची अंजली, है, जिसको breast tumor है। जिसका पिछले एक साल से मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, डॉक्टर ने बताया कि उसकी सर्जरी होनी है, जिसमें implant होना है, और जिसका लगभग खर्च 50,000/ का है। अंजलि के पिता की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। ऐसी पोस्ट हमने डालीं थीं, और दो दिन में राशि इकठ्ठी हो गई। आज उसका इम्प्लांट आ गया। उम्मीद है सोमवार से इलाज शुरू हो जाएगा। हम तहेदिल से आभारी हैं सभी सहयोगी जन के जिनकी वजह से यह संभव हो पाया।
यहाँ मेडिकल कॉलेज में रोजाना तमाम तीमारदारों के लिए सुबह से शाम तक भोजन व्यवस्था होती है। आज शनिवार का भंडारा संजय अरोड़ा जी द्वारा किया गया।
रोजाना शाम को भोजन व्यवस्था तीमारदारों के लिए CGST Deptt. द्वारा की जा रहीं हैं।

Check Also

ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का भूमिपूजन संपन्न

लखनऊ। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ आगामी जून माह के तृतीय सप्ताह में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES