वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या 13 मार्च। दिनॉंकः 13-03-2022 को धर्मेश कुमार शाही, SP STF लखनऊ के पर्यवेक्षण में SI अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार सिंह, मु0आ0 नीरज पाण्डेय, अनिल चन्देल, अरसद, सुशील कुमार सिंह, आरक्षी गौरव सिंह ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02.10 कुन्तल गॉजा (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 50 लाख रूपये) बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :-
1- रोहित कुमार गौतम पुत्र रामअधार नि0 ग्राम व पोस्ट गोधना, पवई, जनपद-आजमगढ़।
2- कैलाश पुत्र लालता प्रसाद नि0 ग्राम व पोस्ट गोधना, पवई, जनपद-आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि अकरम निवासी गोण्डा के माध्यम से उड़ीसा व आन्ध्र प्रदेश से अवैध मादक पदार्थ (गॉजा) लाते थे। जिसे सरफराज व मेराज निवासी गोण्डा को देते है। यह गाड़ी भागवत निवासी गुजरात की है जो इसी काम के लिए प्रयोग में लायी जाती है। गॉजे की खेप पहुॅचाने की एवज में प्रति चक्कर 25-25 हजार रूपये हम लोगों को मिलत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना-रौनाही, जनपद-अयोध्या में मु0अ0सं0 83/2022 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।
Check Also
मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने घायल को अस्पताल पहुंचाया …