Breaking News
DJHÙßæ»Ì ÇUè°È¤¥ô ¥çÙÜ ·é¤×æÚU ŸæèßæSÌßÐ Áæ»ÚU‡æ

प्रो0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के कुलपति नियुक्त

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 मार्च। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रो0 अनिल कुमार श्रीवास्तव, मेंबर एनिमल साइंस कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल नई दिल्ली को उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कुलपति पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है।
राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए अथवा 68 वर्ष की आयु में, जो भी पहले हो तक के लिए प्रदान की। राज्यपाल के द्वारा यह नियुक्ति दी गई है। यह जानकारी राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने दी है।

Check Also

रालोद का नुक्कड़ सभाएं तथा गांव-गांव, गली-गली जनसम्पर्क

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा रालोद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES