वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)
मुंबई 7 मार्च। पिछली बार फिल्म वेल्ले में नजर आईं अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी से पहले मौनी का नाम एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिरांडा बॉयज से जुड़ा था। इस फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म में मौनी को साइन कर लिया गया था, लेकिन अब खबर है कि उन्हें इससे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी को मिरांडा बॉयज से बाहर कर दिया गया है। संजय गुप्ता ने फिल्म के लिए मौनी को कास्ट कर दिया था, लेकिन अब उन्हें मौनी के साथ फिल्म में हर्षवर्धन राणे की जोड़ी जम नहीं रही है। लिहाजा अब फिल्म के लिए उनकी जगह दूसरी अभिनेत्री की तलाश चल रही है। हालांकि, इस बारे में मौनी को जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें बिना बताए फिल्म से रिप्लेस करने की तैयारी चल रही है।
मिरांडा बॉयज की कहानी फुटबॉल पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग गोवा में मार्च से शुरू करने की योजना है। इस समय मौनी एक डांस रियलिटी शो डांस इंडिया लिटिल मास्टर को जज कर रही हैं।
Check Also
लखनऊवासियों ने दिखाया उत्साह, लगभग एक करोड़ की सेल, शिल्प समागम मेले में अभी दो दिन बाकी
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ 13 अक्टूबर। शिल्प समागम मेले में दो …