Breaking News

STF : अन्तर्राज्यीय स्तर के 05 तस्कर गिरफ्तार, 06.69 कुन्तल गाॅजा बरामद

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा
कैमूर (बिहार) 19 फरवरी। विगत दिवस 17-02-2022 को अवनीष्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 लखनऊ के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह, मु0आ0 रमाशंकर चैधरी, आ0 शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, सुधीर कुमार, राघवेन्द्र तिवारी, सूरज कुमार की टीम ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थोे की तस्करी करने वाले गिरोह के 05 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 06.69 कुन्तल गाॅजा (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 01.50 करोड़ रूपये) सरहन्द होटल, कर्मनाषा का प्रांगण थाना क्षेत्र दुर्गावती, जनपद कैमूर (बिहार) से बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1- धीरज कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, नि0 हरनाथ कुन्डी, थाना गजराजगंज जनपद-भोजपुर, बिहार।
2- नकुल कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, नि0 हरनाथ कुन्डी, थाना गजराजगंज, जनपद-भोजपुर बिहार।
3- जुगेष त्रिकू पुत्र डहरू तिरके, नि0 रामपुर, थाना नामफूॅख, जनपद राॅची झारखण्ड।
4- दयानिधि कुमुडा पुत्र सुनाधार कुमुडा, नि0 बन्धपोडा, थाना मचकुण्डा, जिला कोडापुत उडीसा।
5- प्रदीप कुमार पुत्र सर्वजीत, नि0 ग्राम दादर, थाना मोहनिया, जनपद कैमूर बिहार।
बरामदगी:-
1- 06.69 कुन्तल गाॅजा (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 01.50 करोड़ रूपये)
2- 01 टाटा 407 ट्रक नं0 ॅठ 37 क् 4917 एवं 01 स्कार्पियो नं0 ठत् 03 च्। 9926 एवं 01 मोटर साइकिल नं0 ठत् 45 ठ 9839
3- 07 अदद मोबाईल फोन।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है। हम लोगो को आन्ध्र प्रदेश निवासी रघ्घू दादा ने घाटी, आन्ध्र प्रदेश से यह अवैध गाॅजा लोड कराया है। जिसे प्रदीप कुमार को देना था। बरामद टाटा 407 ट्रक सतेन्द्र की है, जो इन लोगो को गाॅजा की तस्करी के लिए 01 लाख रूपये में किराये पर देेता है। इस काम में लगभग 01-02 लाख रूपये प्रति चक्कर बचत होती है, जिसे हम लोग आपस मंे बाॅट लेते है। यह लोग उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश और बिहार में भी सप्लाई करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना-दुर्गावती, जनपद कैमूर (बिहार) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जायेगी।

Check Also

उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग धंसी, 40 मजदूर फंसे, NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा उत्तरकाशी 12 नवंबर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES