Breaking News

संत शिरोमणि महर्षि रविदास और वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रम दान किया मनोज तिवारी ने

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजयकुमार वर्मा
लखनऊ 16 फरवरी। लखनऊ पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज अपना जनसंपर्क अभियान संत शिरोमणि महर्षि रविदास के चाँदगंज स्थित मंदिर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मत्था टेका और श्रम दान कर जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके तुरंत बाद वो लवकुश नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुँचे और वहाँ महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रम दान किया। और लवकुश नगर मीना मार्केट और आसपास के क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया और वोट मांगने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने लवकुश नगर में कहा कि वह पिछडो दलितों और वंचितों के हकों को महफूज़ रखने के लिए संघर्ष करने के सदैव तत्पर रहेंगे। कांग्रेस पूर्वी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। अपने तूफानी दौरे के तहत इसके बाद वो अबरार नगर शिवानी विहार, चाँदन गॉंव स्थित जरहरहा सुग्गामौउ, हुसड़िया गांव, पेपर मिल कॉलोनी, बलदा रोड न्यू हैदराबाद पहुँच घर घर जाकर वोट मंगा।
मनोज तिवारी ने बिक्रीकर बार एसोसिएसन के विनीत चंद्रा की अध्यक्षता में वकीलों के साथ मीटिंग की। मनोज तिवारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कंट्रोल रूम प्रभारी अजय कुमार सिंह “अज्जू” के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Check Also

सांसद कौशल किशोर का पीछा नहीं छोड़ रहे, कभी सामाजिक तो कभी अपराधिक विवाद

– गोली कांड के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, स्थिति तनावपूर्ण वेब वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES